कांकेर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 28 जून। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के नरहरपुर थाना अंतर्गत हल्बा चौकी पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 27 जून को पीडि़ता की मां ने चौकी हल्बा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को दूर के रिश्तेदार हेमंत कुमार बालोद ने प्रेमजाल में फंसाकर सितंबर 2025 से कई बार रेप किया। इस दौरान पीडि़ता गर्भवती हो गई।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 16 सितंबर 2025 को हल्बा स्थित पीडि़ता के नाना-नानी के घर पहली बार रेप किया था और इसके बाद कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। गिरफ्तार आरोपी हेमंत कुमार को रविवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।