कांकेर

दिव्यांग भूपाली को मिली व्हीलचेयर
15-Jun-2026 9:44 PM
दिव्यांग भूपाली को मिली व्हीलचेयर

कांकेर, 12 जून। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में 95 प्रतिशत दिव्यांगता से ग्रसित 15 वर्षीय कु. भूपाली को विभाग द्वारा व्हीलचेयर प्रदान की गई।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कु. भूपाली जन्म से चलने-फिरने में असमर्थ है तथा उनकी लंबाई अपेक्षाकृत कम होने के कारण दैनिक कार्यों में भी उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उनकी आवश्यकता को देखते हुए विभाग व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके आवागमन में सुविधा होगी और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

साथ ही उनका यूडीआईडी पंजीयन कराया गया तथा पात्रता अनुसार दिव्यांग पेंशन की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए गए।

इसी प्रकार 80 वर्षीय गयाबाई ताम्रकार जिन्हें सुनने में परेशानी हो रही थी, उन्हें तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। श्रवण यंत्र मिलने से उन्हें संवाद स्थापित करने एवं दैनिक गतिविधियों में काफी सहायता मिलेगी।


अन्य पोस्ट