कांकेर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चारामा, 14 जून। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रबुद्ध जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी मंडल चारामा में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों से संवाद कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों, विकसित भारत के संकल्प तथा जनहितकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।
गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के अवसर, आधारभूत संरचना विकास तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति पर विश्वास व्यक्त करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सहभागिता का आश्वासन दिया।
प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार प्रबुद्ध जन संपर्क अभियान क़े तहत ग्राम कसावही प्रधान डोंगरी में जय राम गोटी ,सहदेव कुंजाम. रति राम उसेंडी के निवास में जाकर संपर्क कर नरेंद्र मोदी सरकार क़े 12 साल क़े कार्य और योजनाओं की जानकारी दी गई और नारियल श्री फल देकर वरिष्ठ प्रबुद्ध जनों का आशीर्वाद लिया गया।
इस कार्यकम में प्रबुद्ध जन प्रभारी विजय मंडावी, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, मण्डल महामंत्री संतोष नाहर, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष भोज राज सोनी, भाजयुमो मण्डल महामंत्री प्रियेश सेन, बूथ अध्यक्ष शिवेंद्र गोटी, रामभरोसा साहू, ईश्वर नेताम, संतु राम जूरी, कीर्तन उइके, किशोर नेताम की उपस्थित रहे।