कांकेर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चारामा, 10 जून। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा मंडल चारामा द्वारा स्थानीय हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के देश में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे जनहितकारी अभियानों ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमादेवी शर्मा, जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिन्हा, पर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारेलाल देवांगन मंडल महामंत्री संतोष नहर, जिला सोशल मीडिया प्रमुख अंकित जैन, जयश्री सिन्हा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी यादव पार्षद संतोष ओझा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भोजराज सोनी,दीपक सोनकर अशोक देवांगन, मुरली सिन्हा, अमृतराज सिन्हा, सजल सिन्हा, टीकम तारम, ललित सिन्हा, वासुदेव साहू, मंडल मंत्री परमेश्वर यादव गब्बर सिन्हा करण निर्मलकर, धर्मेंद्र कुंजाम अमजद खान, सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प भी लिया।
भाजपा मंडल चारामा ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले वर्षों में विश्व की अग्रणी शक्तियों में और अधिक मजबूती से स्थापित होगा।


