कांकेर
शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी बंदी
27-May-2026 11:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 27 मई। शादी का झांसा देकर रेप करने वाले युवक को बडग़ाँव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने थाना बडग़ांव आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पुत्री के साथ आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया गया। रिपोर्ट पर थाना बडग़ाँव में धारा 69 बीएनएस के तहत तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी अच्युत चंद्र तिवारी नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी एवं घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी को उसके घर से पकडक़र अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


