कांकेर

किसानों के विकास के लिए काम कर रही केंद्र सरकार -पूर्व नपं अध्यक्ष
17-May-2026 10:49 PM
किसानों के विकास के लिए काम कर रही केंद्र सरकार -पूर्व नपं अध्यक्ष

चारामा, 17 मई। केंद्र सरकार द्वारा धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि के निर्णय का स्वागत करते हुए भाजपा नेता और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारे लाल देवांगन ने प्रतिक्रिया दी है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने धान के समर्थन मूल्य में प्रति क्विंटल 72 की वृद्धि का निर्णय लिया है, जिसे उन्होंने किसानों के हित में बताया। उनके अनुसार, इस फैसले से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलने और आय बढऩे में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों, गांवों और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों के लिए कई निर्णय लिए जा रहे हैं।

प्यारे लाल देवांगन ने इस निर्णय के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट