कांकेर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चारामा, 5 मई। भारतीय जनता पार्टी की बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी में भाजपा मंडल चारामा के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पं. दीनदयाल चौक पर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। चौक पर देर तक जश्न का माहौल बना रहा, जहां कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में नारेबाजी करते हुए इस जीत को देश के विकास और जनता के विश्वास की जीत बताया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री की नीतियों और संगठन की मजबूत कार्यशैली का परिणाम है। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी और भी मजबूती के साथ जनता की सेवा करती रहेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, नन्द कुमार ओझा,तेजेश्वरी सिन्हा, उमा शर्मा, प्यारे लाल देवांगन, संतोष नाहर, संतोष ओझा,सत्येन्द्र गुप्ता, अजय जगवानी, भोज राज सोनी, प्रियेश सेन, परमेश्वर यादव, विजेन्द्र सिन्हा, दीपक सोनकर, संदीप मेश्राम,सुरेश सबनानी, स्वपन बोस, तामेश्वर साहू, ईश्वर छाटा,बंशी सेन, जागेश्वर सिन्हा टीकम तारम,करण निर्मलकर, अंकित जैन, रूपेश देवांगन, दिलीप गिदवानी, वासु साहू, अमृत सिन्हा,सोनू नागवानी, ओम देवांगनअभय दुर्गाशी, राहुल साहू, कुलेश्वर साहू,,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


