कांकेर

भाजपा मंडल की मासिक बैठक
03-May-2026 10:27 PM
 भाजपा मंडल की मासिक बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

चारामा, 3 मई। कांकेर जिले के चारामा में भारतीय जनता पार्टी मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष महेश जैन, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी राजा देवनानी तथा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए महेश जैन ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों और जिला स्तरीय प्रशिक्षण की रूपरेखा की जानकारी दी तथा कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता की अपील की। मंडल प्रभारी राजा देवनानी ने संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संतोष नाहर ने किया। अंत में मंडल मंत्री परमेश्वर यादव ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला मंत्री अमिताभ बंजारे, हेमेन्द्र ठाकुर, नंदकुमार ओझा, सियाराम साहू, जागेश्वरी भास्कर, अंजू सोनकर, अमजद खान, भोजराज सोनी, सत्कार पटेल, वासु साहू, रजनी यादव, मुरली राम सिन्हा, प्रियेश सेन, विजेंद्र सिन्हा, संदीप मेश्राम, लोकेश सोनकर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट