कांकेर

एम्बुलेंस चालक पर नशे में गाड़ी चलाने के आरोप, वीडियो फैला
28-Apr-2026 10:37 PM
एम्बुलेंस चालक पर नशे में गाड़ी चलाने के आरोप, वीडियो फैला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर/जगदलपुर, 28 अप्रैल। कांकेर जिला के अंतागढ़ क्षेत्र में 108 एम्बुलेंस सेवा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एम्बुलेंस चालक पर नशे की हालत में वाहन चलाने के आरोप लगाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, कोयलीबेड़ा स्वास्थ्य केंद्र से एक मरीज को अधिक रक्तस्राव की स्थिति में 108 एम्बुलेंस के माध्यम से रेफर किया गया था। मरीज के परिजनों का आरोप है कि रास्ते में एम्बुलेंस चालक बार-बार वाहन रोक रहा था, जिससे मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाने में बाधा हुई।

परिजनों का कहना है कि चालक की गतिविधियों से संदेह होने पर उन्होंने उसका वीडियो बनाया और साझा किया। उनका यह भी आरोप है कि चालक ने वैकल्पिक वाहन से मरीज को ले जाने के प्रयास में भी व्यवधान डाला।

हालांकि, इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बताया जा रहा है कि बाद में मरीज को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर एम्बुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।


अन्य पोस्ट