कांकेर
सीएम का जताया आभार, भूमिपूजन में किया आमंत्रित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चारामा, 13 अप्रैल। कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के ग्राम टांहकापार में महानदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण को स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर पुल निर्माण की स्वीकृति के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया।
बताया गया कि लगभग 28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल लंबे समय से लंबित मांग थी। ग्रामीणों के अनुसार, यह मार्ग पहले नरहरपुर, नगरी और ओडिशा को जोडऩे वाला प्रमुख रास्ता रहा है।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र से जुड़े अन्य विकास कार्यों की मांग भी रखी, जिन पर मुख्यमंत्री ने विचार करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला सह संयोजक आईटी सेल अंकित जैन, मनोज जैन जिला सह मडिया प्रभारी, धरम निषाद जिला मंत्री किसान मोर्चा, प्यारेलाल देवांगन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, सत्यनारायण साहू ग्राम पटेल, रिकेश्वर हिरवानी उपसरपंच, उदेराम पटेल ग्राम समिति प्रमुख, वासुदेव साहू मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, देवसिंह मंडावी, सहदेव मंडावी, कामता साहू, देवेंद्र कुमार निर्मलकर, देवेंद्र साबे, छत्रमणि मंडावी, केशव साहू मीडिया प्रभारी, सहित ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


