कांकेर
गांजा बेचने ग्राहक तलाशते आरोपी गिरफ्तार
12-Apr-2026 11:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 12 अप्रैल। कांकेर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भानुप्रतापपुर पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ग्राम बंधियापारा शाहकट्टा पहुंची। यहां आरोपी यशवंत धनेलिया को अवैध रूप से गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाशते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से 2 किलो 170 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 1,08,000 रुपये बताई जा रही है, जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना भानुप्रतापपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


