कांकेर

फोटो एडिट कर फैलाया, आरोपी गिरफ्तार
03-Apr-2026 11:19 PM
फोटो एडिट कर फैलाया, आरोपी गिरफ्तार

चारामा, 3 अप्रैल। कांकेर जिले की चारामा थाना पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फोटो एडिट कर आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अन्य अधिकारियों के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। थाना चारामा में  धारा 79, 238 भारतीय न्याय संहिता एवं 67(ए) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रार्थिया ने 1 अप्रैल को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31 मार्च की रात एक अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसके फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक संदेशों के साथ वायरल किया गया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार निर्मलकर धमतरी के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 3 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट