कांकेर

आत्मसमर्पित दो नक्सलियों ने की शादी
14-Oct-2025 10:26 PM
आत्मसमर्पित दो नक्सलियों ने की शादी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 13 अक्टूबर। जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में आत्मसमर्पण कर चुके दो नक्सली सागर हिरदो और सचिला मडावी ने रविवार को हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह किया। दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन दिया।

जानकारी के अनुसार, सागर हिरदो वर्ष 2014 में नक्सल संगठन से जुड़ा था और दिसंबर 2024 में पखांजूर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। वहीं सचिला मडावी वर्ष 2020 में संगठन से जुड़ी थी और वर्ष 2024 में ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।

इस विवाह में पखांजूर थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट, गोण्डाहुर थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों ने विशेष भूमिका निभाई। आत्मसमर्पण के बाद सामाजिक मुख्यधारा से जुडऩे की दिशा में यह विवाह एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।


अन्य पोस्ट