कांकेर

तीन दिनी संगीतमय रामधुनी प्रतियोगिता
15-Sep-2025 10:47 PM
तीन दिनी संगीतमय रामधुनी प्रतियोगिता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

चारामा, 15 सितंबर। नगर में श्री श्री रामधुनी समिति पुराना नाकापारा चारामा द्वारा राज्य स्तरीय त्रि- दिवसीय भव्य संगीतमय रामधुनी प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया।

पं. विकास दुबे एवं शीतला माता मंदिर पुजारी व ग्राम पटेल श्री ठाकुर राम द्वारा विधि-विधान से भगवान श्रीराम- लखन- माता सीता एवं हनुमान की प्रतिमा को झूले में स्थापित कर प्राण-प्रतिष्ठा एवं  दीप प्रज्वलित की गई तत्पश्चात नगरवासियों द्वारा पूजन आरती कर रामधुनी की शुरुआत की गई।

 प्रतियोगिता में राज्य के कोने कोने से ख्याति प्राप्त रामधूनी मंडलियों द्वारा भगवान गणेश माता पार्वती, मां दुर्गा ,महाकाली, ब्रम्हा विष्णु, महेश, देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों के साथ भगवान श्री राम की धुनी लिए भजनों व सुमधुर संगीत के साथ सचित्र वर्णन करते हुए बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दिए। जिससे नगर भक्ति के रस में डूब गया।

आयोजक समिति द्वारा इस प्रतियोगिता में झांकी और गायन में प्रथम से लेकर पंचम स्थान प्राप्त मंडलियों को आकर्षक ईनाम की घोषणा की गई है।


अन्य पोस्ट