कांकेर

कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
17-Aug-2025 8:56 PM
कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

कांकेर, 15 अगस्त। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने  जिला कार्यालय कांकेर में ध्वजारोहण किया।  अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान कलेक्टर ने सभी कार्यालयीन स्टाफ को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके पहले, कलेक्टर  क्षीरसागर ने सिविल लाइन्स स्थित अपने निवास पर राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  जितेन्द्र कुर्रे सहित जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट