कांकेर

धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था, कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
10-Dec-2024 10:21 PM
धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था, कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

चारामा, 10 दिसंबर। चारामा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धान खरीदी केंद्रों में फैली अव्यवस्था तथा किसानों की समस्या निराकरण के लिए कोरर चौक सामुदायिक भवन के सामने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम अनुभागीय अधिकारी (राजस्व) को 11 बिंदुओं में ज्ञापन सौंपा।

धरना प्रदर्शन में किसानों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर राम कश्यप ने कहा कि प्रदेश में 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने के बाद धान बेचने में किसानों को प्रदेश में हो रही परेशानियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 3 दिसंबर को धान खरीदी केंद्र चलो अभियान चलाया, जिसमें विधायक सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी धान खरीदी केंद्रों में गए एवं किसानों की परेशानियों से रूबरू हुए।

किसानों  को बारदाना की कमी के तहत 50 फीसदी पुराने बारदाने समितियां में पहुंचे ही नहीं है, जिसके कारण धान खरीदी बाधित हो रही है, तथा आनलाइन टोकन सिस्टम के कारण हो रही परेशानियों तथा कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इलेक्ट्रॉनिक कांटा में तौलाई जा रही धान में भी किसानों से अधिक धान तोलने की शिकायत मिली। सोसाइटियों में धान का उठाओ नहीं होने कारण धान रखने की जगह की कमी हो रही है।

किसानों को धान बेचने में हो रही ऐसे कई शिकायतों को लेकर 10 दिसम्बर को  एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया, इसके विपरीत पूर्व कांग्रेस सरकार ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे एवं आज जब किसानों को धान का अधिक मूल्य मिल रहा है कांग्रेस सरकार की देन है।

कांग्रेस सरकार ने गरीबों व किसानों  उन्नति व विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे। उन्होंने कहा भाजपा सरकार आज किसानों व गरीबों का शोषण कर रही है उनके लिए ऐसी कोई कार्य योजना तैयार नहीं की, जिससे उन्हें फायदा पहुंचें। भाजपा सरकार उद्योगपतियों के लिए ही कार्य कर रही है ।

कार्यक्रम को अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में ठाकुर राम कश्यप (ब्लाक अध्यक्ष), बसंत यादव(प्रदेश महासचिव), नरेन्द्र यादव (पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य), विजय ठाकुर,भुवनेश्वर नागराज,नवली मीना मंडावी,  हीरवेन्द्र साहू, जितेंद्र साहु, बोधन लाटिया, नारायण उन्द्रे, रानु सेन, कुबेर ठाकुर, सुभाष सोनकर, किशोर नेताम, के एल मरकाम, अमृत देवांगन, संतोषी सिन्हा, शंकर सिन्हा, यशवंत नायक,धीरज साहु, भूषण सिन्हा, सहित बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी , जोन प्रभारी, व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


अन्य पोस्ट