कांकेर

वनरक्षक भर्ती में अभ्यर्थी की मौत
10-Dec-2024 10:20 PM
वनरक्षक भर्ती में अभ्यर्थी की मौत

दौड़ के लिए मैदान में उतरा था

कांकेर, 10 दिसंबर। वनरक्षक भर्ती की फिजिकल परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी की मौत हो गई। अभ्यर्थी का नाम महेंद्र कुमार है।

जानकारी के मुताबिक युवक कांकेर क्षेत्र के नरहरपुर का रहने वाला था। अभ्यर्थी सुबह 8 बजे 200 मीटर दौड़ के लिए मैदान में उतरा, लेकिन लगभग 50 मीटर दौडऩे के बाद युवक अचानक बेहोश होकर मैदान में गिर पड़ा, जिसके बाद बाद उसकी मौत हो गई।

वन रक्षक भर्ती ले रहे अधिकारियों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। महेंद्र कसवाही गांव से वन रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए फिजिकल टेस्ट देने आया था।

ज्ञात हो कि होमगार्ड ग्राउंड में फारेस्ट गार्ड की भर्ती चल रही थी। इस दौरान नरहरपुर के एक युवक की फिजिकल टेस्ट के दौरान मौत हो गई। मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा। चार दिसंबर से वन रक्षक भर्ती के लिए प्रदेशभर में फिजिकल टेस्ट लिया जा रहा है। ज्ञात हो कि  वन रक्षक के 120 पदों पर भर्ती के लिए 29000 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है।


अन्य पोस्ट