कांकेर

कल होंगे कई आयोजन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चारामा, 14 नवंबर। चारामा में श्री गुरुनानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रोज प्रभात फेरी निकाली जा रही है। शुक्रवार को गुरुनानक जयंती पर कई आयोजन होंगे।
चारामा नगर के सिंधी एवं सिख समाज के द्वारा 7 से 14 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे से नगर में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें नगर की समृद्धि एवं शांति की अरदास के साथ-साथ पूरे नगर का भ्रमण किया गया। प्रभात फेरी में, सिंधी एवं सिख समाज के सभी गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया ।
शुक्रवार को स्थानीय गुरुद्वारा में बड़ी धूमधाम के साथ श्री गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती मनाई जाएगी, जिसके तय कार्यक्रम अनुसार सुबह 10 बजे विशाल मोटरसाइकिल रैली, सुबह 11 बजे श्री गुरुद्वारा साहब में अरदास, दोपहर एक से तीन बजे तक आम लंगर एवं 4 से शाम 7 बजे तक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया है।