कांकेर

भाजपाईयों ने पीजी कॉलेज में चलाया स्वच्छता अभियान
24-Sep-2024 3:28 PM
भाजपाईयों ने पीजी कॉलेज में चलाया स्वच्छता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कांकेर 24 सितंबर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा आरंभ किया गया है। इस तारतम्य में 22 सितंबर को प्रात: 7.30 बजे शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर में स्वच्छता अभियान चलाया गया ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम  17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इस तारतम्य में 22 सितंबर दिन रविवार को प्रात: 7.30 बजे शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ -सफाई की। इस कार्यक्रम के तहत शहर मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दीपक खटवानी, महाविद्यालय जन भागीदारी अध्यक्ष एवं जिला मंत्री देवेन्द्र सिंह भाऊ के नेतृत्व में महाविद्यालय प्रांगण में साफ-सफाई कर स्वच्छ भारत सुंदर भारत का संदेश दिया गया।

इस सफाई अभियान में भाजपा कांकेर के वरिष्ठ पदाधिकारी पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, भरत मटियार, हलधर साहू, राजीव लोचन सिंह, राजा देवनानी, टेकेश्वर जैन, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, अरुण कौशिक, गिरधर यादव, विजय लक्ष्मी कौशिक, शैलेन्द्र शोरी, मीरा सलाम,  उगेश्वरी उईके, स्मृति कौशिक, सुनील जायसवाल, सपन श्रीवास्तव, उत्तम यादव, जयप्रकाश गेडाम, रोशन साहू, दोलेश जैन, संजू सोनी, गोकुल नाग, हिमांशु जैन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही।

 


अन्य पोस्ट