कांकेर

विश्वकर्मा जयंती पर सम्मान समारोह
18-Sep-2024 9:15 PM
विश्वकर्मा जयंती पर सम्मान समारोह

चारामा, 18 सितंबर। मंगलवार को चारामा में भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई।

कांकेर राज मिस्त्री संघ चारामा ने भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना कर पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। इसके बाद राजमिस्त्री संघ द्वारा मिलन समारोह किया गया, जिसमें ठेकेदारों के द्वारा अपने मिस्त्री का सम्मान  किया गया। मिस्त्री संघ अध्यक्ष तिलक यादव उपाध्यक्ष बिसाहू साहू, कोषाध्यक्ष श्री देवांगन, सचिन अजय साहू ,उपसचिव जीवन सिंह, कार्यकारिणी सदस्य भगवान सिंह ,सुरेश देवांगन, राजेंद्र भारती घनश्याम, वासुदेव साहू, धीरेंद्र साहू, श्रवण जैन, खेमू साहू, हरीश देवांगन आदि सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे।  कार्यक्रम के बाद मूर्ति का विसर्जन शोभायात्रा निकालकर किया गया।


अन्य पोस्ट