कांकेर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 8 सितंबर। आंगन में खेल रहे दो वर्षीय मासूम की नाली में बहने से मौत हो गई। इधर मुहल्ले वासी गणेश स्थापना की तैयारी में थे, वहीं इस दुखद घटना के बाद मातम छा गया ।
भाजपा नेता एवं नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक वालेचा के पोते एवं गौरव वालेचा के पुत्र नित्यम दो वर्ष अपने साथियों के साथ घर के सामने खेल रहा था। घटना शनिवार दोपहर लगभग ढाई बजे की है। कुछ देर हुईं तेज वर्षा के बाद पानी थमने के बाद भी सडक़ पर पानी का बहाव चालू था। नाली और सडक़ बराबर होने के कारण बच्चा समझ नहीं पाया और नाली में गिर गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि बच्चा सम्हल नहीं पाया। लगभग एक किलोमीटर दूर बहकर शीतला पारा के खेत में वह मिला।
बच्चे के परिजनों को उसके साथियों ने इसकी जानकारी दी। तब उसे खोजते हुए पालकों ने खेत में पहुंचकर बच्चे को उठा कर जिला अस्पताल पहुंचाए। जहां डॉक्टरों के भरसक प्रयास के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर परिजनों को सौंप दिया गया।