कांकेर
तालाब में दो मासूमों की डूबने से मौत
20-Jun-2024 10:25 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कांकेर, 20 जून। आज सुबह तालाब में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत हो गई। घटना कांकेर जिले के ग्राम किरगोली की है।
आज सुबह दीपेंद्र सिन्हा (6) पिता दिशाम सिन्हा और साहिल मरकाम (6) पिता अशवंत मरकाम तालाब में नहाने गए थे। वे तैरना नहीं जानते थे। अधिक गहराई में जाने से वे बाहर नहीं निकल पाए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना कांकेर पुलिस को दी गई । शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे