कांकेर
कांकेर के नए कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने संभाला कार्यभार
09-Jun-2024 10:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कांकेर, 9 जून। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे कांकेर जिले के 22वें कलेक्टर हैं।
श्री क्षीरसागर वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पहले उन्होंने अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के तौर पर सेवायें दी हैं। श्री क्षीरसागर ने जशपुर, गरियाबंद और महासमुंद जिले के कलेक्टर के पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


