कांकेर

बेकाबू हाईवा मकान में घुसा, फंसे चालक को घंटों की मशक्कत से निकाला
04-Mar-2024 6:28 PM
बेकाबू हाईवा मकान में घुसा, फंसे चालक को घंटों की मशक्कत से निकाला

कांकेर, 4 मार्च। सोमवार को जिले के नरहरपुर क्षेत्र स्थित जामगांव के पास  सिक्स लेन सडक़ निर्माण में लगे हाईवा एक  मकान में घुस गया। बड़ी घटना होते होते टल गई व जन हानि नहीं हुई। वहीं वाहन में फंसे चालक को पांच घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

वाहन चालक की लापरवाही से हाईवा सडक़ किनारे दीवार को तोडक़र घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि घर में उस दौरान कोई मौजूद नहीं थे, जिससे जनहानि नहीं हुई। लेकिन वाहन में चालक बुरी तरह फंस गया। जिसे पांच घंटे की मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार जामगांव की तरफ अभी सिक्स लेन सडक़ का कार्य चल रहा है। जहां बड़ी वाहनों का आना जाना लगा रहता है। वहीं एक हाईवा आज सामान खाली करके आ रही थी, तभी डब्बीपानी जामगांव के पास चालक ने तेज गति से वाहन को चला रहा था। वाहन  की गति  पर नियंत्रण नहीं होने पर घर के दीवार को ठोकर मारते हुए सीधे घर में जा घुसा। घर में कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं होने के कारण कोई जन हानि नहीं हुई। वहीं वाहन घर के मलबे में  फंसा हुआ था।


अन्य पोस्ट