कांकेर
विद्यार्थियों ने केक काटकर मनाया सीएम का जन्मदिन
22-Feb-2024 9:00 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 22 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन बुधवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में उत्साह के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने स्कूलों में केक काटकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया और मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। जिले के नरहरपुर ब्लॉक के पीएम श्री स्कूल सरोना, सेजेस अंतागढ़, बोगर सहित विभिन्न स्कूलों में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे