कांकेर
भाजपा के पूर्व विधायक भोजराज को नक्सलियों ने दी जान से मारने की धमकी, आरएसएस का एजेंट बताया
22-Aug-2023 7:56 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर/पखांजूर, 22 अगस्त। अंतागढ़ के भाजपा के पूर्व विधायक भोजराज नाग को नक्सलियों ने पर्चा जारी कर जान से मारने की धमकी दी है। उन्हें आरएसएस का एजेंट बताया है।
धर्मांतरण के विरोध में भोजराज के आंदोलन को नक्सलियों ने गलत बताया है। साथ ही मोहन भागवत और विक्रम उसेंडी पर भी निशाना साधा।
नक्सलियों के उत्तर बस्तर डिवीजनल के सचिव सुखदेव कोड़ो ने पर्चा जारी कर भोजराज नाग और विक्रम उसेंडी को धर्म के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करने वाला बताया हैै।
ज्ञात हो कि भोजराज नाग 2014 में अंतागढ़ विधानसभा में हुए उपचुनाव में जीत कर भाजपा से विधायक चुने गए थे। उन्होंने अम्बेडराइड पार्टी ऑफ इंडिया के रूपधर पुडो को हराया था। अभी वर्तमान में जनजाति सुरक्षा मंच में हैं और लगातार धर्मान्तरण को लेकर रैली या आंदोलन में भाग ले रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे