कांकेर

धान उपार्जन केंद्र में 37 लाख की गड़बड़ी, 3 गिरफ्तार
28-Jun-2023 9:37 PM
धान उपार्जन केंद्र में 37 लाख की गड़बड़ी, 3 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कांकेर, 28 जून।
छोटे बेठिया धान उपार्जन केन्द्र में हुए सवा 37 लाख की धांधली में छोटे बेठिया पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। 

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित धान उपार्जन केन्द्र छोटेबेठिया में हुये धान खरीदी 1724.60 क्विंटल मूल्य 3518184.01 रू . एवं बारदाना राशि 204106.00 रू . कुल राशि 3722290.00 रू की अफरा-तफरी करते हुए अमानत में खयानत करने पर शासन को वित्तीय अनियमितता मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

26 जून को छोटेवेठिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रकरण के फरार आरोपी विजय राय छोटेबेठिया बाजारपारा, दिलीप बैरागी व सुरंजन सरकार  छोटेबेठिया आवासपारा अपने - अपने घर में होने की सूचना पर हमराह स्टाफ के उनके घर में  दबिश दी गई। 

उक्त आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लाकर पूछताछ  की गई, जिन्हें आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित धान उपार्जन केन्द्र छोटेबेठिस में हुए धान खरीदी 1724.60 क्विंटल मूल्य 3518184.01 रू . एवं बारदाना राशि 204106.00 रू . कुल राशि 37,22,290 रू . का अफरा- तफरी करते हुए अमानत में खयानत करने पर शासन को वित्तीय अनियमितता करते हुए क्षति पहुंचाने के संबंध में पूछताछ करने से अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों को 26 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । 


अन्य पोस्ट