कांकेर
शराब बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार
24-Jun-2023 9:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कांकेर, 24 जून। अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री करने के आरोप में एक व्यक्ति को भानुप्रतापपुर पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने बीयर, गोवा आदि शराब और नगद राशि बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
थाना भानुप्रतापपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम हरहरपानी में आरोपी दसरू राम दुग्गा के द्वारा अवैध शराब बिक्री किया जा रहा है। इस सूचना पर भानूप्रतापपुर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें आरोपी दशरू राम दुग्गा के कब्जे से 11 नग बियर एवं 5 नग गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब एवं शराब बिक्री रकम 1520 रुपए को जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के आदेश पर रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे