कांकेर

कांकेर के बीनागुण्डा के पास मुठभेड़, महिला नक्सली ढेर
12-Jun-2023 4:52 PM
कांकेर के बीनागुण्डा के पास मुठभेड़, महिला नक्सली ढेर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 12 जून।
आज सुबह कांकेर के बीनागुण्डा के पास सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर हो गई। मौके से एक वर्दीधारी महिला नक्सली का शव एक रायफल के साथ बरामद किया गया। बस्तर के आईजी सुंदरराज पी. ने पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार आरकेबी डिवीजन सचिव, मेंढकी एलओएस कमाण्डर के साथ करीब 20-25 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर रविवार को थाना छोटेबेठिया से डीआरजी और बीएसएफ 132 बटालियन की संयुक्त पार्टी  कोटरी नदी के पूर्वी क्षेत्र के ग्राम आमातोला, बिनागुण्डा एवं कालपर की ओर गश्त सर्चिंग में  रवाना हुई थी। 

इस दौरान आज सुबह लगभग 7 बजे बीनागुण्डा के पास पुलिस पार्टी और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक महिला माओवादी को ढेर किया गया। 

मौके से एक वर्दीधारी महिला नक्सली का शव एक 303 बोर रायफल के साथ बरामद किया गया। मुठभेड़ स्थल के पास इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।


अन्य पोस्ट