कांकेर
कांकेर पुलिस की वेबसाइट लांच, अब ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे शिकायत
08-Jan-2023 8:52 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कांकेर, 8 जनवरी। जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए आइजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने कांकेर पुलिस की वेबसाइट लांच किया है। इस सुविधा से लोग अब घर बैठे पुलिस से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने शनिवार को जिला पुलिस द्वारा आयोजित एक समारोह के दौरान इस वेबसाइट को लांच किया। वेब साइट के लांच होने के साथ ही लोगों की रुचि भी इसके प्रति दिखने लगी है। इस वेबसाइट पर कांकेर पुलिस की वृहद जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके जरिए सीधे एसपी से संपर्क किया जा सकेगा। साथ ही जिले में होने वाली घटना की भी जानकारी इसके जरिए मिल सकेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे