कांकेर

जनपद अध्यक्ष व बेटों पर ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ा कर मारने का आरोप
29-Oct-2022 9:09 PM
जनपद अध्यक्ष व बेटों पर ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ा कर मारने का आरोप

  जनपद अध्यक्ष ने भी गाली-गलौच और मारपीट का लगाया आरोप   

दोनों पक्षों से शिकायतें मिली है, मामले की जांच की जा रही है- टीआई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 29 अक्टूबर।
भाजपा नेता व जनपद अध्यक्ष रामचरण कोर्राम व पुत्रों के खिलाफ ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ा कर मारने व गाली-गलौच के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने कांकेर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वे उनका चरण छूने गए थे। आशीर्वाद में उन्हें गाली गलौच और पिटाई मिली। वहीं जनपद अध्यक्ष रामचरण कोर्राम ने भी पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि उनका वाहन रोककर उनके साथ गाली-गलौच कर मारपीट की गई है।

इस संबंध में कांकेर टीआई शरद दुबे ने बताया कि दोनों पक्ष से शिकायतें प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
 
कांकेर जनपद के अध्यक्ष रामचरण कोर्राम के खिलाफ  ग्रामीणों ने  गालीगलौच और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोठान समिति के अध्यक्ष रोहित नेताम, राकेष यादव, विनाद नेताम राकेष मंडावी आदि ने पुलिस में उक्ताषय की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार गोठान समिति के अध्यक्ष रोहित नेताम ने बताया कि बुधवार को गौरा- गौरी पूजन के बाद अध्यक्ष रामचरण कोर्राम वहां पहुंचे। उन्हें देख कर कुछ  युवक उनका चरण छूने लगे तो वे गाली  देते हुए उसकी पिटाई की। जनपद अध्यक्ष को शराब के नशे में होना बताया गया। कुछ देर बाद उसका भतीजा हेमंत कोर्राम और पुत्र गौतम कोर्राम भी वहां पहुंच कर उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे।

वहीं जनपद अध्यक्ष रामचरण कोर्राम ने  पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि जुआ खेलने और हल्ला गुल्ला मचा रहे थे उनके खिलाफ  वे पुलिस को जानकारी दी थी। अपने परिवार के साथ जा रहे थे। उन्हें रास्ते में रोककर उनके साथ माली गलौच और मारपीट की गई है।

इधर रामचरण कोर्राम  का मोबाईल नेटवर्क से बाहर होने के कारण उनसे प्रतिक्रिया ज्ञात नहीं हो सकी है।


अन्य पोस्ट