कांकेर
निर्वाचित युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों की आज स्वागत रैली
13-Oct-2022 10:07 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कांकेर, 13 अक्टूबर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 अक्टूबर को दिन 12.30 बजे, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमन मण्डावी एवं अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जिला मुख्यालय कांकेर में होटल लेकव्यूह के पास सामूहिक रूप से स्वागत उपरांत पुराने बस स्टैंड तक स्वागत रैली एवं सभा का आयोजन किया गया है।
जिला कांग्रेस महामंत्री सुनील गोस्वामी ने समस्त कांग्रेसजन वरिष्ठ कांग्रेस, जिला ब्लॉक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस समस्त निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण, पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद, पूर्व जिला पंचायत जनपद सदस्य युवक कांग्रेस के पदाधिकारीगण से उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे