कांकेर

भाजयुमो ने छेरछेरा पर भूपेश सरकार से बेरोजगारी भत्ता मांगा
17-Jan-2022 9:18 PM
भाजयुमो ने छेरछेरा पर भूपेश सरकार से बेरोजगारी भत्ता मांगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 17 जनवरी।
भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने आज छेरछेरा नाच कर दान में भूपेश सरकार से बेरोजगारी भत्ता मांगा।

भाजयुमो जिला कांकेर द्वारा आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा बेरोजगारों से किये गए रोजगार व प्रतिमाह 2500 रु बेरोजगारी भत्ता को देने के बजाय वादाखि़लाफी करने का सरकार पर आरोप लगाया। सरकार के इस वादा खिलाफी के विरोध में आज शहर के पुराने बस स्टैंड में भुपेश बघेल सरकार के विरुद्ध छेरछेरा नाच कर प्रदर्शन किया गया व बेरोजगारों से किये वादे को पूरा करने की मांग की।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, प्रदेश की जनता इनसे त्रस्त है। इस सरकार ने सत्ता में आने बड़े बड़े वादे तो कर दिए, परन्तु अब उन वादों को पूरा करने में सरकार वादाखिलाफ़ी कर रही है। सरकार के नुमाइंदे ही 2500 रु बेरोजगारी भत्ते के वादे से मुकर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छग में तो चुनावी घोषणा को पूरा कर नहीं पा रहे और दूसरे प्रदेश के चुनाव प्रचार में जाकर वहां भी लोगों को लॉलीपॉप वादे कर रहे हैं। जनता अब कांग्रेस के झूठ को समझ चुकी है और 5 राज्यों के चुनाव में मजा चखायेगी।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत मटियारा, जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा पांडेय युवा मोर्चा जिला प्रभारी देवेन्द्र भाऊ, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक खटवानी, युवा मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भूपेंद्र नाग,  अंशु शुक्ला, संजू साहू, शशांक सलाम, भानु नेताम, शहर मंडल अध्यक्ष घनेद्र ठाकुर, श्रध्देश चौहान, पीयूष वलेचा, मोनू यादव, विवेक गुप्ता, पंचू साहू, विशाल रामानी,  जतिन अटभैया, विक्रांत सर्वा, तुषार सिन्हा, प्रशान्त यादव, भूपेंद्र ध्रुव, दीपांशु जैन ,रोशन मिश्रा, बॉबी ठाकुर ,दादू यादव, संजू पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट