कांकेर

विवाद रोकने बीच-बचाव करने पर चाकू से हमला, 3 पर जुर्म
06-Nov-2021 9:25 PM
विवाद रोकने बीच-बचाव करने पर चाकू से हमला, 3 पर जुर्म

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 6 नवंबर। आपसी विवाद रोकने  बीच-बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने वाले तीन लोगों के खिलाफ  कांकेर पुलिस ने मामला कायम कर लिया है। हमले में गंभीर रूप से घायल को जिला कोमलदेव चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

घटना स्थानीय  लटटीपारा की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रार्थी आदित्य शर्मा (21) शांतिनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता विरेंद्र शर्मा, रामप्रकाश पटेल के घर में भोजन के निमंत्रण पर गए थे।  वहां जितेंद्र पटेल, बुधसेन पटेल एवं अन्य सभी एक साथ खाना खा रहे थे। इस दौरान जितेंद्र पटेल और बुधसेन पटेल के बीच विवाद होने लगा। दोनों आपस में झगड़ा कर अश्लील गाली गलौच करने लगे। तभी बीच बचाव करने व गाली गलौच करने से मना करने विरेंद्र शर्मा दोनों के बीच  पहुंचे। विवाद करने से मना करने पर राम प्रकाश पटेल, जितेंद्र पटेल एवं बुधसेन पटेल एक राय होकर उनसे गाली-गलौच कर मारपीट करते हुए बुधसेन पटेल ने पास में पड़े चाकू उठाकर जान से मारने की नीयत से विरेंद्र शर्मा पर हमला कर दिया,  जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। चोट से लहूलुहान होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

घटना की रिपोर्ट आदित्य शर्मा ने पुलिस थाना कांकेर में दर्ज कराई है।  प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।


अन्य पोस्ट