कांकेर

महिला कांग्रेस की जिला प्रभारी का गर्मजोशी से स्वागत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 29 अक्टूबर। जिला महिला कांग्रेस की प्रभारी एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव अम्बिका सिन्हा के आगमन पर महिला कांग्रेेस के कार्यकर्ताओं ने विधायक निवास कांकेर में गर्मजोशी से स्वागत किया।
बैठक में महिला कांग्रेस संगठन की गतिविधियों पर रणनीति बनायी गई। महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष दीपिका श्रीवास्तव ने अतिथियों को स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष सरोज ठाकुर ने महिला संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिया तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने महिला संगठन को जिले में मजबूती के साथ खड़ा करने की जरूरत बताई। साथ ही उन्होंने कहा महिलाएं राज्य शासन के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाये तथा केन्द्र सरकार के विफलताओं को गिनाये। पूर्व नपाप अध्यक्ष आरती रवि श्रीवास्तव, विमला शोरी ने भी महिला संगठन के मजबूती पर बल दिया।
प्रदेश सचिव एवं कांकेर जिला महिला कांग्रेस प्रभारी अम्बिका सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार जन-जन के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया है, एैसे में हम समस्त महिलाओं की जवाबदारी है कि छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का हम व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया के द्वारा केन्द्र सरकार की विफलता को जन-जन तक पहुंचाने, खासकर महंगाई के मुद्दे, किसान आंदोलन, निजीकरण तथा उज्जवला योजना के विफ लता को आम जनता तक पहुंचाकर केन्द्र सरकार के नाकामियों को गिना सकते हंै।
इस दौरान शहर महिला कांग्रेस ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया तथा महिला कांग्रेस के नवीन सिम्बाल वाले झण्डे को प्रदर्शित किया गया। आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस नीरा साहू ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विमला शोरी, पार्षद आशा माला तिवारी, लीना जैन, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण कांकेर गोमती सलाम, पुष्पा सलाम, ब्लॉक अध्यक्ष भानुप्रतापपुर रूखसाद खान, प्रमिला खोब्रागढ़े, छाया कौशिक, सुुमति नेताम, कमला सोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष महिला कांग्रेस किरण डोंगरे, प्रिया टांडिया, आरूषी मिश्रा, सीमा सेन उपस्थित थे।