कांकेर

बढ़ती महंगाई के खिलाफ बनेगी रणनीति
25-Oct-2021 9:40 PM
 बढ़ती महंगाई के खिलाफ  बनेगी रणनीति

महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के आगमन को ले बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 25 अक्टूबर। जिला महिला कांग्रेस के प्रभारी एवं प्रदेश महिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अम्बिका सिन्हा का बुधवार 27 अक्टूबर को कांकेर आगमन को लेकर विधायक निवास में जिला महिला कांग्रेस की बैठक हुई।

 प्रदेश उपाध्यक्ष के आगमन को लेकर बैठक में  नीरा साहू जिलाध्यक्ष ग्रामीण एवं दीपिका श्रीवास्तव शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया कि छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला स्तरीय महिला कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता उक्त बैठक में शामिल होंगे। जिसमें छ.ग. शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने तथा केन्द्र सरकार के बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और केन्द्र सरकार की विफलता को जनजन तक पहुंचाने के लिए उक्त बैठक में दिशा निर्देश दिया जाएगा, साथ ही केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के कारण से घरेलू गैस, पेट्रोलिम पदार्थ तथा अन्य खाद्य पदार्थों के मूल्यों में लगातार बेतहाशा वृद्धि के विरोध में रणनीति बनायी जाएगी। इस संबंध में कांग्रेस नेत्रियों  ने जिले के समस्त ब्लॉक से महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को उक्त बैठक में सम्मिलित होने व कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


अन्य पोस्ट