कांकेर

कांकेर, 30 अगस्त। सडक़ दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य दुर्घटना स्थलों का चिन्हांकित स्थानों का निरीक्षण किया गया।
पुलिस मुख्यालय रायपुर एवं पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सडक़ सुरक्षा) पीएचक्यू रायपुर एआईजी संजय शर्मा के साथ जिला कांकेर के सडक़ दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से सडक़ दुर्घटना चिन्हांकित स्थान पेट्रोल पंप जैसाकर्रा, रतेसरा, लखनपुरी नेशनल हाईवे मोड़, भानूप्रतापपुर मार्ग बार देवरी, दंतेश्वरी पेट्रोल पंप के पास पूर्व मे हुए सडक़ दुर्घटना स्थल का सुधार हेतु यातायात पुलिस कांकेर के टीम की मौजूदगी में निरीक्षण किया गया। सडक़ दुर्घटना होने के विभिन्न कारणों का अवलोकन किया गया। यातायात पुलिस कांकेर द्वारा जिला कांकेर के सडक़ दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से सडक़ दुर्घटना स्थल का सुधार हेतु निरीक्षण कराया जा रहा है, एवं चलानी कार्यवाही की जा रही है।