कांकेर

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
17-Aug-2021 8:44 PM
 कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने  किया ध्वजारोहण

कांकेर, 17 अगस्त। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी उद्यान कांकेर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं और जनमानस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के संदेश का वाचन किया।

इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य नितिन पोटाई, नगरपालिका अध्यक्ष सरोज ठाकुर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आरती रवि श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह ठाकुर, आशीष दत्तारॉय, सियो पोटाई, कमला गुप्ता, रमेश गौतम, नीरा साहू, नरेश बिछिया, मकबूल खान, विष्णु चौरसिया, मनोज जैन, याशीन करानी, तरेन्द्र भंडारी, सुनील गोस्वामी, दीपिका श्रीवास्तव, सुमति नेताम, याशमीन, आरती यादव, रोशन आरा, यास्मीन, ज्योति साहू, गीता भास्कर, गोमती सलाम, के.डी. मिश्र, लक्ष्मण पुरी गोस्वामी, शिवभान ठाकुर, अब्दुल वहाब, बाबा, इशहाक अहमद, हेमलता जैन, शदाब, सोमेश सोनी, तुकेश्वर साहू सहित कांग्रेस के वरिष्ठजन,  नगर पालिका के पार्षदगण, महिला कांग्रेस, सेवादल सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट