कांकेर

राज्यसभा में सांसद फूलोदेवी के साथ दुव्र्यवहार, महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
14-Aug-2021 9:02 PM
राज्यसभा में सांसद फूलोदेवी के साथ दुव्र्यवहार, महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 14 अगस्त। राज्यसभा में सांसद फूलोदेवी नेताम और अन्य महिलाओं के साथ हुए दुव्र्यवहार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

महिला कांग्रेस ने कहा कि सांसद फूलोदेवी नेताम और अन्य महिलाओं के साथ सदन में हुए दुव्र्यवहार से महिला समाज आहत हुआ है। इस असंवैधानिक घटना की निंदा करते हुए जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने सिर पर काली पट्टी बंाधकर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट  करते हुए राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा।

 कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीरा साहू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभ्रदा सलाम, प्रदेश उपाध्यक्ष सीओ पोटाई, नगर पालिका अध्यक्ष सरोज जितेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रदेश महासचिव कमला गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती रवि श्रीवास्तव, जिला मिडिया प्रभारी गीता भास्कर, ग्रामिण ब्लॉक अध्यक्ष गोमती सलाम, ग्रामिण ब्लॉक अध्यक्ष मीना मण्डावी, शहर अध्यक्ष दिपीका श्रीवास्तव, पूर्व शहर अध्यक्ष आरती यादव, जिला कमेटी सदस्य रोशन आर, मेहलता जैन, प्रभा उइके, छाया कौशिक, महिला ब्लॉक सचिव सुमति नेताम, शहर उपाध्यक्ष यास्मिन खान, शहर सचिव लक्ष्मी सहारे, साधना ठाकुर, जनिता पोया, पूर्णिता मण्डावी, लीना जैन, धरमीन शोरी, कल्पना वासनिक, आज्ञा शर्मा, शालिनी आसवानी एवं महिला कांग्रेस कमेटी सहित सभी महिलायें उपस्थित रहीं।


अन्य पोस्ट