कांकेर
सेवानिवृत्त होने पर सहायक अधीक्षक भास्कर, सहित 5 लोगों को दी विदाई
02-Aug-2021 6:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 2 अगस्त। कलेक्ट्रेट परिवार की ओर से सेवा निवृत्त होने वाले पांच कर्मचारियो को कलेक्टर चन्दन कुमार की उपस्थिति में विदाई दी गई।
सेवा निवृत्त होने वाले सहायक अधीक्षक एस.आर भास्कर, सहायक ग्रेड-दो आर.आर. मरकाम, के.के.ठाकुर, और चतुर्थ श्रेणी के उमेन्द कुमार पटेल तथा जवाहर कुलदीप को शाल एवं श्रीफल भेंट कर विदाई दी गई।
कलेक्टर चन्दन कुमार ने विदाई होने वाले कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विदाई समारोह में अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, संयुक्त कलेक्टर प्रेमलता मण्डावी, एसडीएम उमाशंकर बंदे, डिप्टी कलेक्टर सीएल.ओटी सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे