जान्जगीर-चाम्पा

खेलते-खेलते तालाब में डूबने से जुड़वां बहनों की मौत
30-Apr-2026 1:42 PM
खेलते-खेलते तालाब में डूबने से जुड़वां बहनों की मौत

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

जांजगीर-चांपा, 30 अप्रैल। बाराद्वार थाना अंतर्गत लवसरा गांव में जुड़वां बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, दादू सिदार की दो बेटियांदिव्या और दीप्ति, जिनकी उम्र करीब 6 वर्ष थी, बुधवार सुबह लगभग 9:30 बजे बैगिन तालाब के पास खेल रही थीं। इसी दौरान खेलते-खेलते दोनों बहनें गहरे पानी की ओर चली गईं और डूब गईं।

स्थानीय लोगों को जब तक घटना की जानकारी हुई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों बच्चियों को बाहर निकालने का प्रयास किया और उन्हें तालाब से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। मामले में मर्ग कायम किया गया है।


अन्य पोस्ट