जान्जगीर-चाम्पा

महिला आयोग सदस्य ने की सुनवाई, एक प्रकरण सुलझा
19-Jun-2022 5:37 PM
महिला आयोग सदस्य ने की सुनवाई, एक प्रकरण सुलझा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जांजगीर -चाम्पा, 19 जून।  छ ग राज्य महिला आयोग की  सदस्य सुश्री शशिकांता राठौर द्वारा  17 जून 2022 को क्षेत्रिय कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर जांजगीर में महिला आयोग में प्रकरण की सुनवाई किया गया।  प्रकरण में आवेदिका ने अपने पति द्वारा मानसिक प्रताडऩा व अपनी 08 वर्षीय बेटी से मिलने नही दिये जाने की शिकायत किया गया है।

 पूर्व सुनवाई में दोनों पक्षों को एक साथ दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने के लिए 05-05 शर्ते लिखकर लाने के हेतु निदैशित किया गया था। आज पति द्वारा उपस्थित होकर निवेदन किया गया कि वह राजीनामा नहीं करना चाहता है। उसके द्वारा  कुटुम्ब न्यायालय जांजगीर मे हिंदु विवाह अधिनियम की धारा 13 विवाह विच्छेद हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जा चुका है।  जोकि  कुटुम्ब न्यायालय के समक्ष लंबित है। अत: यह प्रकरण आयोग से नस्तीबद्ध किया गया। आवेदिका को निर्देशित किया गया कि अपनी बेटी को साथ में रखने हेतु  कुटुम्ब न्यायालय के समक्ष निवेदन कर सकतीं हैं। अनावेदक को निर्देशित किया गया है कि बच्ची को प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को आवेदिका के पास लेकर जायेगा। जिसमें अनावेदक (पति) द्वारा स्वीकृति दी गयी। दोनों पक्ष आदेश से संतुष्ट हुए।


अन्य पोस्ट