जान्जगीर-चाम्पा
महिलाओं ने रोपे पौधे
07-Jun-2022 5:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बलौदा , 7 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर की स्वर्णकार महिला मंडली के बी सी ग्रुप की महिलाओं ने पौधारोपण किया।
स्वर्णकार समाज की बलौदा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संगीता सोनी और उनकी महिला टीम के बी सी ग्रुप ने नगर के नैया तालाब किनारे छायादार वृक्ष बरगद,पीपल ,नीम, और आम के पौधे लगाकर पौधे की सुरक्षा का संकल्प लिया। संगीता सोनी ने बताया कि लगातार पेड़ों की कटाई से वन उजड़ रहे हैं, जिसके कारण पर्यावरण काफी प्रदूषित हो चुका है। आने वाले समय में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा, इसलिए अभी से पौधे लगाने और सुरक्षा का संकल्प लेते हंै। इस अवसर पर कविता,चंचल,रुचि हेमा, रजनी, ममता, राधिका, रितु, और सुमन सोनी उपस्थित रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


