जान्जगीर-चाम्पा
जिले के 73.46 फीसदी किसानों ने धान बेचा
19-Jan-2022 2:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
68.47 फीसदी उठाव भी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जांजगीर-चांपा, 19 जनवरी। जिले के 73.46 प्रतिशत किसान समर्थन मूल्य पर अपना धान बेच चुके हैं। जिले में 18 जनवरी की शाम 5 बजे तक 1 लाख, 46 हजार 843 किसानों द्वारा 6 लाख, 19 हजार, 923.08 टन धान का विक्रय समर्थन मूल्य पर किया जा चुका है। खरीदे गए धान में से अब तक करीब 68.47 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।
जिले में गत 1 दिसंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 73.46 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। अब तक 1,46,843 किसानों से 6,19,923.08 टन धान की खरीदी की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


