अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश : शेख़ हसीना के गृह जिले गोपालगंज में हालात अब भी सामान्य नहीं
16-Nov-2026 10:27 PM
बांग्लादेश : शेख़ हसीना के गृह जिले गोपालगंज में हालात अब भी सामान्य नहीं

-तारेकुज्जमान शिमुल

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज में प्रतिबंधित अवामी लीग और उसके विभिन्न संबद्ध संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध प्रदर्शनों और हिंसा के बाद हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं.

हालांकि सोमवार को विरोध प्रदर्शन या हिंसा की कोई नई घटना नहीं हुई, लेकिन गोपालगंज जिले भर में स्थिति तनावपूर्ण बताई जा रही है.

अहम चौराहों और सड़कों पर पुलिस, एसआरबी और समेत सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है.

स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि आम लोग जरूरी न होने पर ही घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं.

इस बीच, रविवार को घरों और दुकानों पर हुए हमलों और तोड़फोड़ को लेकर स्थानीय बीएनपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता देखी जा रही है.

जिला बीएनपी नेताओं ने कहा कि हमलों के डर से उनमें से कई लोग सुरक्षित जगहों की तलाश में अपने घर छोड़कर चले गए हैं.

15 नवंबर को शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं और समर्थकों की ओर से गोपालगंज में हिंसा और प्रदर्शन के बाद पुलिस उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को उनके पद से हटा दिया है.

सरकार ने उस दिन उनकी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा रखा था. (bbc.com/hindi)

 


अन्य पोस्ट