अंतरराष्ट्रीय

वेनेज़ुएला: निकोलस मादुरो के क़रीबी पूर्व मंत्री को अमेरिका के हवाले किया गया
17-May-2026 11:22 AM
वेनेज़ुएला: निकोलस मादुरो के क़रीबी पूर्व मंत्री को अमेरिका के हवाले किया गया

वेनेज़ुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के क़रीबी और पूर्व उद्योग मंत्री एलेक्स साब अमेरिका के हवाले किए गए हैं.

एलेक्स साब अमीर कारोबारी हैं और कोलंबिया में पैदा हुए थे, उन्हें निकोलस मादुरो का क़रीबी माना जाता रहा है.

वहीं, एलेक्स साब को फ़रवरी में काराकस में अमेरिकी और वेनेज़ुएला अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ़्तार किया गया था.

अभी यह साफ़ नहीं है कि एलेक्स साब पर कौन से आरोप लगाए गए हैं.

इससे पहले एलेक्स साब को साल 2020 में उन्हें पहले पश्चिम अफ़्रीका के देश काबो वर्दे में गिरफ़्तार किया गया था.

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना करने के लिए उन्हें अमेरिका भेजा गया था, लेकिन तीन साल बाद उन्हें माफ़ी मिल गई थी.

बीते जनवरी में अमेरिका ने वेनेज़ुएला में विशेष सैन्य अभियान चलाकर निकोलस मादुरो को गिरफ़्तार किया था और फिर अमेरिका ले जाया गया था.

वहां एक अदालत में सुनवाई के दौरान मादुरो ने कहा था, "जी हां, मैं निकोलस मादुरो हूं. मैं वेनेज़ुएला गणराज्य का राष्ट्रपति हूं और तीन जनवरी से यहां अगवा होकर रखा गया हूं. मुझे वेनेज़ुएला में कराकास से मेरे घर से पकड़ा गया."(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट