अंतरराष्ट्रीय
'तूफ़ान से पहले की शांति'- ईरान से तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने की ये पोस्ट
17-May-2026 10:17 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में वे एक सैन्य कमांडर के साथ दिख रहे हैं.
ट्रंप की ओर से पोस्ट की गई तस्वीर के साथ लिखा है, "ये तूफ़ान से पहले की शांति थी."
एनिमेटेड तस्वीर में ट्रंप एक युद्धपोत के डेक पर खड़े हैं. इसमें आसपास का माहौल तूफ़ानी दिख रहा है और इस्लामिक रिपब्लिक का झंडा लिए जहाज़ दिखाई दे रहे हैं.
ट्रंप ने यह पोस्ट ऐसे समय में पोस्ट की है, जब न्यूयॉर्क टाइम्स ने मध्य पूर्व के दो अधिकारियों के हवाले से कहा था कि अमेरिका और इसराइल ईरान पर फिर से हमले की तैयारी कर रहे हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक़, ये हमले अगले हफ़्ते से भी शुरू हो सकते हैं.
ईरान के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर देश पर हमला हुआ तो वे और ज़्यादा सख़्ती से जवाब देंगे. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


