अंतरराष्ट्रीय

दक्षिण कोरिया में आबादी बढ़ाने के लिए विदेशी महिलाओं को लाने के पैरोकार अफ़सर की पार्टी से छुट्टी
10-Feb-2026 9:25 AM
दक्षिण कोरिया में आबादी बढ़ाने के लिए विदेशी महिलाओं को लाने के पैरोकार अफ़सर की पार्टी से छुट्टी

दक्षिण कोरिया में जन्म-दर बढ़ाने के लिए ‘वियतनाम या श्रीलंका से युवा महिलाओं को लाने का सुझाव देने वाले एक सरकारी अधिकारी को सत्तारूढ़ पार्टी से निकाल दिया गया है.

दक्षिणी जिंदो काउंटी के प्रमुख किम ही-सू ने पिछले सप्ताह एक टाउन-हॉल बैठक के दौरान कहा था कि इन महिलाओं की शादी ग्रामीण इलाकों के युवा पुरुषों से कराई जा सकती है.

यह बयान ऐसे समय आया है जब दक्षिण कोरिया दुनिया की सबसे कम जन्म-दर की समस्या से जूझ रहा है.

अनुमान है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो देश की क़रीब पांच करोड़ की आबादी अगले 60 वर्षों में आधी हो जाएगी.

हालांकि टेलीविज़न पर प्रसारित हुए किम ही-सू के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली. इस बयान के बाद वियतनाम की ओर से राजनयिक विरोध दर्ज कराया गया.

कई दिनों तक देश के लोगों में नाराजगी रही और आख़िरकार उन्हें सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी से निकाल दिया गया. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट