अंतरराष्ट्रीय

जापान के आम चुनाव में पीएम सनाई तकाइची की शानदार जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई
09-Feb-2026 8:56 AM
जापान के आम चुनाव में पीएम सनाई तकाइची की शानदार जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई

जापान में रविवार को हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री सनाई तकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है.

सत्ताधारी एलडीपी और जापान इनोवेशन पार्टी के गठबंधन ने 465 सदस्यों वाले निचले सदन में 352 सीटें जीती हैं.

एनएचके सहित कई जापानी मीडिया आउटलेट्स ने इसे "ऐतिहासिक जीत" बताया है.

तकाइची की जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है.

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, "जापान-भारत की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी दुनिया में शांति, स्थिरता और खुशहाली को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाती है."

"मुझे पूरा भरोसा है कि महामहिम (सनाई तकाइची) के बेहतरीन नेतृत्व में, जापान और भारत के बीच दोस्ताना रिश्ते भविष्य में और भी ऊंचे स्तर पर पहुंचेंगे."(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट