अंतरराष्ट्रीय
हांगकांग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक उद्योगपति जिमी लाई को दिसंबर में राष्ट्रीय सुरक्षा अपराधों का दोषी ठहराए जाने के बाद 20 साल जेल की सज़ा सुनाई है.
ब्रिटिश पासपोर्ट रखने वाले जिमी लाई पर राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून के तहत विदेशी ताक़तों के साथ साज़िश रचने के दो आरोप थे.
इसके अलावा, औपनिवेशिक-युग के एक अलग क़ानून के तहत, उनके एप्पल डेली अख़बार में देशद्रोही कॉन्टेंट पब्लिश करने का एक आरोप था. एप्पल डेली अख़बार अब बंद चुका है.
उन्हें पहले ही दो मामलों में धोखाधड़ी और गैर-क़ानूनी सभाओं में शामिल होने के लिए जेल हो चुकी है.
जिमी लाई ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है.
कुछ लोग लाई को 'हीरो' मानते हैं और कुछ उन्हें 'गद्दार' कहते हैं. लाई के परिवार ने जेल में उनकी बिगड़ती सेहत के बारे में बार-बार चिंता जताई है.
वहीं अधिकारियों का कहना है कि उनका स्वास्थ्य अच्छा है और उनके अधिकारों की "पूरी तरह से रक्षा" की जा रही है. (bbc.com/hindi)


